IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 373 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में लंका की टीम 306 रन ही बना पाई।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच के दौरान आखिरी ओवर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया वहीं रोहित शर्मा का मुरीद बना दिया।
शमी ने दासुन शनाका को किया नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया आउट, रोहित शर्मा ने वापस ली अपील
दरअसल पहले वनडे के आखिरी ओवर तक मैच पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में आ चुका था। लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अपने शतक से महज 2 रन दूर थे। शमी का ओवर पूरा होने में महज 3 गेंद बाकी थी उस दौरान श्रीलंका के कप्तान नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे। चौथी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान ने गलती कर दी और गेंदबाजी के एक्शन पूरा होने से पहले ही क्रीज छोड़ दी। मोहम्मद शमी ने मौका नहीं छोड़ा और गेंद स्टंप्स में मार दी। यह आउट थर्ड अंपायर तक पहुंच चुका था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को शमी की यह हरकत रास नहीं आई। उन्होंने शमी से बात की और अपील वापस लेने को कह दिया। जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान ने अपना शतक पूरा कर लिया।
और पढ़िए – खतरनाक गेंद पर ‘चित’ हो गया 37 साल का बल्लेबाज, गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप
श्रीलंकाई दिग्गजों ने रोहित शर्मा को ठोका सलाम
रोहित शर्मा की इस खेल भावना की दुनियाभर में तारीफें हो रही हैं। ऐसे में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मेथ्यू और सनथ जयसूर्या ने भी रोहित की खूब तारीफ की। एंजेलो मेथ्यू ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बहुत से कप्तान ऐसा नहीं करेंगे लेकिन सलाम है रोहित शर्मा।अपील वापस लेने के लिए भले ही कानून ऐसा कहता हो! शानदार खेल भावना का प्रदर्शन’
इसके अलावा सनथ जयसूर्या ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘मैच का असली विजेता रोहित शर्मा की स्पोर्ट्समैनशीप थी, रन आउट की अपील वापस लेने के लिए मैं तुम्हें सलाम ठोकता हूं’
और पढ़िए – 400 रन से चूके Prithvi Shaw…संजय मांजरेकर का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
https://twitter.com/Sanath07/status/1612853461263220737
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines