---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘रामलीला मैदान के पास जीरो ट्रैफिक…’, दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर आई मजेदार कमेंट्स की बाढ़, सिराज ने भी दिया जवाब

Mohammed Siraj Reply Delhi Police Tweet Speed Challans: मोहम्मद सिराज ने रविवार को एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अद्भुत गेंदबाजी की। सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में सिराज […]

---विज्ञापन---

Mohammed Siraj Reply Delhi Police Tweet Speed Challans: मोहम्मद सिराज ने रविवार को एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अद्भुत गेंदबाजी की। सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में सिराज की सनसनीखेज गेंदबाजी देख दुनिया दंग रह गई। उनकी इस शानदार गेंदबाजी पर सोशल मीडिया बमबम है।

सिराज की इस शानदार गेंदबाजी के बीच दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस ट्वीट में लिखा- आज सिराज की स्पीड पर चालान नहीं कटेगा। दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट सामने आए हैं। वहीं सिराज ने खुद भी इस ट्वीट का जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

सिराज ने लिखा- हाहा, धन्यवाद आपका। इसके साथ ही उन्होंने हंसने की इमोजी भी शेयर की।

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लंका दहन आज ही कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा- हास्य के साथ कर्तव्य की यह भावना पसंद है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं एक यूजर ने लिखा- राम लीला मैदान के पास जीरो ट्रैफिक की सूचना दी गई, क्योंकि टीम इंडिया ने कोलंबो में थोड़ा पहले लंका दहन किया था। वहीं एक ने लिखा- और श्रीलंका को लाल बत्ती पर झपकी लेते हुए पकड़ा गया। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली पुलिस…आप लाजवाब हो।

---विज्ञापन---

बेहतरीन आउटस्विंग

सिराज की बॉलिंग में खास बात यह रही कि उन्होंने आज के मैच में बेहतरीन आउटस्विंग डाली। उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिक पाना भी मुश्किल हो गया। बॉल कहां से आएगी और कहां जाएगी, ये समझना बल्लेबाजों के लिए टेड़ी खीर साबित हुआ। आखिरकार श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 6.1 ओवर में ही ये मैच 10 विकेट से जीत लिया। बहरहाल, वर्ल्ड कप से पहले सिराज की ये तूफानी गेंदबाजी देख भारत आ रहीं टीमें थोड़ी परेशान जरूर होंगी क्योंकि तेज गेंदबाज को भारतीय पिचों पर मदद मिलना तय है।

First published on: Sep 17, 2023 10:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola