Shubman Gill Catch: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. भारतीय टीम ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं श्रीलंका की बल्लेबाजी पहली इनिंग में लड़खड़ा गई है. टीम ने 59 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. खैर तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने एक कमाल का कैच लेकर प्रभावित किया. उनके कैच की खूब तारीफ हो रही है. साथ ही साथ सोशल मीडिया पर वीडियो भी बहुत वायरल हो रहा है.
शुभमन गिल ने लपका शानदार कैच
शुभमन गिल के कैच को देखकर थोड़ी देर के लिए आंखों पर यकीन करना मुश्किल है. कुलदीप यादव की गेंद को कामिंदु मेंडिस ने आगे बढ़कर पुश-ड्राइव किया. मेंडिस ने सोचा उन्हें आसानी से सिंगल मिल जाएगा. गेंद थोड़ी देर हवा में भी थी. किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वो सीधे फील्डर के हाथ में जाएगी. गिल ने एक्स्ट्रा कवर पर अपनी बाईं ओर छलांग लगाई और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया. गिल के कैच को देखकर मेंडिस की आंखे भी खुली रह गईं. गेंद नीचे की तरफ आ रही थी, जिस वजह से ये कैच और भी जबरदस्त लगा. गिल ने इसे अपने साथ से छूटने नहीं दिया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, पूर्व क्रिकेटर का मिला खुला समर्थन
भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी
टीम इंडिया ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया है. श्रीलंका की हालत देखकर लग रहा है कि उन्हें पारी से हार मिल सकती है. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बढ़िया बैटिंग की. यशस्वी जायसवाल ने 31 रन बनाए. वो गलत तरीके से रन आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन साझेदारी की. राहुल ने 82 और पडिक्कल ने 167 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल लंबी पारी नहीं खेल पाए. ऋषभ पंत ने भी 39 रनों का योगदान दिया. वहीं ध्रुव जुरैल ने 68 गेंदों में 51 रन जड़े. पुछल्ले खिलाड़ियों ने भी अहम रन जोड़कर टीम को 462 तक पहुंचाया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग
---विज्ञापन---