Virat Kohli Record: क्रिकेट फैंस की नजरें 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर है. टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. टीम ने प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका-11 को मात दी. इस सीरीज में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं, जिसमें एक विराट कोहली का भी है. कोहली के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खतरनाक खिलाड़ी तोड़ सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
विराट कोहली ने कायम किया था बड़ा रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका सीरीज में हमेशा बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खूब रन कूटे हैं. विराट कोहली ने भी श्रीलंकाई जमीन पर अपने बल्ले से कोहराम मचाया है. दोनों टीमों के बीच खेली गई किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट आगे हैं. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.
2017-18 में श्रीलंका और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी. वहां पर पांच पारियों ने विराट ने 610 रन जड़े थे. कोहली सीरीज में तीन शतक और एक अर्धशतक बनाया था. उनका बेस्ट स्कोर 243 था. कोहली से ज्यादा रन आजतक कोई नहीं बना पाया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज खान को क्यों मिलना चाहिए मौका? ये रहे 3 बड़े कारण
क्या भारतीय ओपनर्स करेंगे कमाल?
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दोनों कई बार लंबी पारियां खेल चुके हैं. खासकर जायसवाल अगर टिक गए तो फिर वो खूब रन बनाएंगे. ये दोनों खिलाड़ी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखते हैं. इनके अलावा केएल राहुल पर भी नजरें रहेंगी. वो भी फॉर्म में चल रहे हैं. विराट से आगे राहुल भी निकल सकते हैं.
सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग ने भी बनाए रन
टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद सनथ जयसूर्या का नाम आता है. जयसूर्या ने भी भारतीय गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई थीं. उन्होंने 1997 में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 571 रन बनाए थे. उनका बेस्ट स्कोर 340 रन का था. वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2009-10 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 491 रन ठोके थे. सहवाग का सर्वाधिक स्कोर 293 रन था.
ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे के संन्यास के फैसले से उड़े सचिन तेंदुलकर के होश! दोनों के बीच बातचीत का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
39 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
43 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines