---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने की कपिल देव की बराबरी, वर्ल्ड कप में 40 साल बाद हुआ यह कारनामा

Shreyas Iyer, IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 56 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जिसमें उनके छह शानदार छक्के भी शामिल थे।

---खबर नीचे जारी है---

Shreyas Iyer, IND vs SL: भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए 56 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली। वर्ल्ड कप 2023 में यह उनका दूसरा अर्धशतक भी था। इस पारी में अय्यर ने एक नहीं अनेक कारनामे किए। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाया। अपने 2000 वनडे रन पूरे किए। इतना ही उन्होंने एक ऐसा कारनामा भी किया जो 40 साल पहले कपिल देव ने किया था।

हम बात कर रहे हैं वनडे वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की अपनी इस पारी में कुल 6 छक्के लगाए हैं। कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में छह छक्के लगाए थे। हालांकि, रोहित शर्मा ने भी इस वर्ल्ड कप के एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ छह छक्के लगाए थे। इससे पहले 40 साल पूर्व ऐसा हुआ था। लेकिन इस लिस्ट में सौरव गांगुली और युवराज सिंह टॉप पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: एक ही टीम के 5 खिलाड़ी चोटिल, अब स्टार प्लेयर के बैकअप का हुआ ऐलान

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

ODI वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)

  • 7 – सौरव गांगुली vs श्रीलंका, टॉन्टन (1999)
  • 7 – युवराज सिंह vs बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन (2007)
  • 6 – कपिल देव vs जिम्बाब्वे, टनब्रिज वेल्स (1983)
  • 6 – रोहित शर्मा vs पाकिस्तान, अहमदाबाद (2023)
  • 6 – श्रेयस अय्यर vs श्रीलंका, मुंबई- वानखेड़े, (2023, इसी मैच में)
View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:- IND vs SL: शुभमन गिल शतक से चूके, फिर भी किया बड़ा कारनामा; बाबर, रोहित और विराट सभी से आगे ‘प्रिंस’

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया ने बनाया विशाल स्कोर

अब अगर इस पारी की विस्तार से बात करें तो शुभमन गिल 92 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं विराट कोहली ने एक बार फिर 88 रनों की बेहतरीन पारी से अपना फॉर्म दिखाया। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी और रवींद्र जडेजा के 35 रनों की बदौलत भारत ने 357 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस मैच से पहले भारतीय टीम लगातार छह जीत दर्ज कर चुकी थी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पहला विकेट पहली गेंद पर दिलाया। फिर मोहम्मद सिराज ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट ले लिए थे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 02, 2023 07:27 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola