Saransh Jain Likely Debut: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से बड़ी जीत अपने नाम की. श्रीलंका को करारी हार थमाने के बावजूद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
सारांश जैन का हो सकता है डेब्यू
सारांश जैन सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और मध्य प्रदेश के सबसे अहम स्पिन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में सारांश को भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सारांश जैन श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना बहुत अधिक है. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प देते हैं.
ये भी पढ़ें:- भारत से हार के बाद भी श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा कारनामा, WTC में श्रीलंका के नंबर-1 खिलाड़ी बने
किसकी जगह खेलेंगे सारांश?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दिया जाता है, तो कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. यादव के लिए गॉल में हुआ पहला टेस्ट कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया. जिस पिच पर मानव सुथार ने 10 विकेट और जडेजा ने 4 विकेट झटके, उसी पिच पर कुलदीप यादव अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इसी वजह से अब उनकी जगह सारांश को खिलाया जा सकता है.
टीम इंडिया पहले टेस्ट में तीन-तीन लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के साथ उतरी थी. अब सारांश जैन को प्लेइंग 11 में शामिल करके मैनेजमेंट एक दाएं हाथ के गेंदबाज को मौका दे सकता है. बता दें कि सारांश ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें वह 188 विकेट झटकने में सफल रहे हैं और उन्होंने 2223 रन बनाए हैं. अब कुलदीप की जगह उन्हें खेलने का मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने बढाई टेंशन, पहले टेस्ट मैच में हुआ बुरी तरह फ्लॉप
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines