IND vs SL, World Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के प्रिंस कह जाने वाले शुभमन गिल का बल्ला फिर धूम मचाता दिखा है। उन्होंने इस मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत की पारी को संभाला। इतना ही नहीं इस मैच में जो खास बात रही वो यह कि सारा तेंदुलकर एक बार फिर से मैदान पर नजर आईं। उन्होंने 92 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली।
शुभमन के लिए शुभ हैं सारा!
अक्सर सारा और शुभमन को लेकर बहुत बातें होती हैं। फिर इस वर्ल्ड कप में तो खास संयोग देखने को मिला है कि बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन ने इस वर्ल्ड कप का एकमात्र अर्धशतक लगाया था। उस मैच में भी सारा तेंदुलकर स्टैंड में शुभमन के कथित फ्रैंड के साथ स्पॉट हुई थीं। शुभमन के शॉट्स पर उन्हें प्रोत्साहन करते हुए भी देखा गया था। अब एक बार फिर जब सारा वानखेड़े पहुंची तो शुभमन गिल ने फिर पचासा लगा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद चर्चा यह भी होने लगी कि शुभमन के लिए सारा शुभ हैं। जिस वक्त शुभमन आउट हुए उसके बाद भी फैंस ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और सारा तेंदुलकर पर कैमरामैन का खास फोकस था।
यह भी पढ़ें:- IND vs SL: काली और नीली पट्टी बांधकर उतरे श्रीलंका के खिलाड़ी, भारतीय टीम ने भी बांधे ब्लू बैंड; क्या है कारण
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
इस वाकिये और खास संयोग के बाद सोशल मीडिया पर हलचल हो गई। कई मीम्स वायरल होने लगे और लोग भारतीय ओपनर के मजे भी लेने लगे। इस पर एक ने तो लिख दिया कि गिल भाई के परफॉर्मेंस का राज। कुछ लोगों ने शुभमन और सारा को कनेक्ट किया और लिखा कि, क्या अभी भी कंफर्म नहीं हो पाया। ऐसे और इससे जुड़े कई मीम्स वायरल होने लगे।
https://twitter.com/trollpakistanii/status/1720025398434779179
यह भी पढ़ें:- IND vs SL: भारत-श्रीलंका के मैच पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, कौन लगाएगा शतक? पढ़ें पूरे मुकाबले की कुंडली
शुभमन गिल की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार वह खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने टूर्नामेंट का अपना दूसरा पचासा लगाया है। उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे और कहा जा रहा था कि, यह टीम इंडिया की टेंशन है। पर अब गिल ने इस टेंशन को मौजूदा टूर्नामेंट में अपने दूसरे पचासे से दूर कर दिया है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines