---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: T20 सीरीज से बाहर हुए संजू सैमसन, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

नई दिल्ली: भारतीय टीम पुणे में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को दूसरा टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच और सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज संजू सैमसन T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सैमसन को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 के दौरान […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय टीम पुणे में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को दूसरा टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच और सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज संजू सैमसन T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सैमसन को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 के दौरान बाउंड्री रोप के पास गेंद पकड़ने के प्रयास में बाएं घुटने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ राय के लिए मुंबई ले गई और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। संजू ने टीम के साथ पुणे की यात्रा नहीं की।

और पढ़िएशतक ठोक उस्मान ख्वाजा ने दिखाए डांस मूव, जिम में करते थे प्रैक्टिस, देखें Video

---विज्ञापन---

जितेश शर्मा को किया गया टीम में शामिल

BCCI ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को नामित किया है। जितेश शर्मा विकेटकीपर हैं। उन्हें पहली बार टीम इंडिया की कॉल मिली है। भारत 5 जनवरी को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलेगा।

---विज्ञापन---

पहले टी 20 में 5 रन पर आउट हो गए थे सैमसन

संजू सैमसन पहले टी 20 में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सैमसन को धनंजय डिसिल्वा ने दिलशान मदुशंका के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनसे एक कैच भी ड्रॉप हो गया।

श्रीलंका टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 04, 2023 10:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola