IND vs SL: रोहित शर्मा एंड कंपनी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार है, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की नजरे वनडे सीरीज जीतने पर भी होगी, लेकिन वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन क्या होगा, इसका सवाल सभी के जहन में हैं, वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
किशन पर रोहित का बड़ा बयान
वनडे सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है, रोहित का कहना है कि ‘यह दुर्भाग्य है कि हम ईशान किशन को भूमिका नहीं दे पाएंगे, फिलहाल हमें शुभमन गिल को मौका देना चाहिए।’ रोहित के इस बयान से स्पष्ट है कि फिलहाल ईशान किशन को ओपनिंग का मौका नहीं मिलने वाला है।’ किशन की जगह गिल को ही मौका मिलेगा।
और पढ़िए – ‘ये होगी फुटबॉल की असली जंग’ नोट कर लें तारीख, इस दिन आमने-सामने होंगे दो GOAT
रोहित के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, क्योंकि ईशान किशन फिलहाल अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, भले ही किशन टी-20 में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पाए हो, लेकिन किशन के पास बल्लेबाजी करने की अच्छी क्षमता है, ऐसे में फैंस उनके समर्थन में हैं।
वनडे में लगाया था दोहरा शतक
बता दें कि हाल ही में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था, किशन ने 131 गेंदों में 210 रन की धुआधार पारी खेली थी, खास बात यह है कि किशन ने महज 126 गेदों में ही 200 रन बना दिए थे, जो सबसे तेज दोहरा शतक भी है। लेकिन रोहित के बयान से स्पष्ट है कि इस पारी के बाद भी वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि इस बात की पुष्टि खुद कप्तान रोहित शर्मा ने कर दी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines