IND vs SL ODI World Cup 2023: विश्व कप में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारत लगातार 7 जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा का डीआरएस लेना टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा है, बावजूद इसके मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने डीआरएस पर बड़ा बयान दे दिया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान मैं डीआरएस नहीं लूंगा। चलिए आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा ने ऐसा क्यों कहा।
केएल राहुल की चतुराई ने दिलाई विकेट
श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान जब भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब श्रीलंका के एक बल्लेबाज आउट हो गए थे, लेकिन किसी ने ज्यादा अपील नहीं की। भारत के कप्तान रोहित शर्मा सहित गेंदबाज को लगा कि खिलाड़ी आउट नहीं है। तभी विकेट के पीछे से उपकप्तान केएल राहुल ने रोहित शर्मा से कहा कि बल्लेबाज आउट है डीआरएस लीजिए। राहुल के कहने पर रोहित ने आखिरी समय में डीआरएस लिया। जब थर्ड अंपायर ने देखा, तो बल्लेबाज सचमुच का आउट था। राहुल का डीआरएस लेने का फैसला काफी शानदार था। किसी को यकीन नहीं था कि बल्लेबाज आउट है, लेकिन केएल राहुल की चतुराई के कारण भारत को विकेट मिल गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मोहम्मद शमी ने हरभजन सिंह को चिढ़ाया! कमेंट्री बॉक्स की तरफ किया इशारा, Watch Video
केएल राहुल ही लेगा डीआरएस- रोहित
इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने केएल राहुल के डीआरएस की जमकर तारीफ की। रोहित ने कहा कि केएल राहुल एक जिम्मेदार खिलाड़ी हैं, वह विकेट के पीछे से बल्लेबाजों को बेहतर परख सकते हैं कि खिलाड़ी आउट हो सकता है या फिर नहीं। इस पर रोहित ने मजे लेते हुए कहा कि आज के बाद उपकप्तान केएल राहुल और गेंदबाज आपस में कॉर्डिनेट करके खुद डीआरएस की मांग कर सकते हैं। रोहित ने आगे कहा कि अब मैं अपनी मर्जी से डीआरएस की मांग नहीं करूंगा। गेंदबाज और केएल राहुल को अगर लगता है कि डीआरएस लेना चाहिए, तो डीआरएस ले ली जाएगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines