---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: कुलदीप यादव की गेंद पर चकमा खा गए सदीरा विक्रमासिंघे, रोहित शर्मा बन गए ‘कोहली’, देखें वीडियो

Rohit Sharma Reacts Sadeera Samarawickrama Wicket: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने एक बार फिर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने भारतीय टीम की वापसी कराई। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा को अपनी जादुई गेंद पर इस तरह चकमा दिया कि बल्लेबाज दंग रह […]

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Reacts Sadeera Samarawickrama Wicket: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने एक बार फिर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने भारतीय टीम की वापसी कराई। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा को अपनी जादुई गेंद पर इस तरह चकमा दिया कि बल्लेबाज दंग रह गया।

18वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला। कुलदीप ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो विक्रमासिंघे बड़ा शॉट मारने के लिए क्रीज से आगे बढ़ गए, लेकिन बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया इसने स्पिन होकर बल्लेबाज को चकमा दिया और बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर ईशान किशन के हाथ में चली गई। ईशान ने गिल्लियां बिखेरने में जरा भी देरी नहीं की।

---विज्ञापन---

हालांकि इस विकेट को देख स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा जोश में आ गए। उन्होंने जोश के रिएक्ट किया। रोहित का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। ये बिलकुल वैसा ही रिएक्शन था, जैसा विराट कोहली अक्सर विकेट मिलने के बाद करते हैं।

---विज्ञापन---

रोहित ने लपका शानदार कैच

इसके बाद रोहित ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार कैच लपका। 26वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने कप्तान दसुन शनाका को गेंद डाली तो 9 रन बनाकर खेल रहे बल्लेबाज ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल बल्ले का किनारा लगकर स्लिप की ओर उड़ गई। इधर, स्लिप में खड़े रोहित तुरंत हरकत मेें आए और शानदार कैच लपककर दंग कर दिया। इस शानदार कैच के बाद विराट कोहली ने उन्हें गले लगा लिया। शनाका ने 13 गेंदों में 1 चौका लगाकर 9 रन बनाए।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 12, 2023 10:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola