नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को बाहर करने के लिए आलोचना का शिकार हुए थे। ईशान को दोहरा शतक के बावजूद शुभमन गिल की जगह बनाने के लिए हटा दिया गया था। इस बीच भारतीय दिग्गज मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ को लगता है कि ये कॉल इस प्रारूप में कप्तान की विश्व कप रणनीति को लेकर विचार को दर्शाता है।
कप्तान के रूप में इसे स्पष्ट कर दिया है
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान कैफ को राहुल-गिल और किशन-सूर्यकुमार संयोजनों के बीच चयन करने के लिए कहा गया। हालांकि उन्हें दोनों में से चुनना मुश्किल लगा, लेकिन उन्होंने अपने चयन में स्पष्टता के लिए रोहित की प्रशंसा की। कैफ ने कहा- “यह वास्तव में कठिन है- ईशान + सूर्या या केएल + गिल। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने एक कप्तान के रूप में इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है। लड़के पिछले कुछ वर्षों से अच्छा खेल रहे हैं, वे रन बना रहे हैं। पिछले साल गिल और केएल राहुल ने अच्छा खेला। शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। वहीं केएल राहुल पारी को खत्म कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने पिछले गेम में किया था, ये शानदार रहा। रोहित शर्मा के बारे में मुझे जो पसंद है वह यह है कि वह अपने विचारों में बहुत स्पष्ट हैं।”
और पढ़िए –IND vs NZ: चंद मिनटों में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी चुनौती
इसलिए खेल रहे हैं केएल-गिल
कैफ ने आगे कहा- ईशान किशन और सूर्या आपको लुभाएंगे क्योंकि वे शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन वह जानते हैं कि उन्हें अपने खिलाड़ियों को लंबे समय तक चलाने की जरूरत है, इसलिए गिल और केएल खेल रहे हैं। गिल और राहुल दोनों ने सीरीज में अब तक प्रभावित किया है। जहां सलामी बल्लेबाज ने श्रृंखला के पहले मैच में रोहित के साथ शतकीय साझेदारी में 70 रन बनाए, वहीं राहुल ने नाबाद 64 रन बनाकर भारत को दूसरे मैच में जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
46 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
52 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines