---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: रोहित शर्मा ने जीता लाखों फैंस का दिल, मैच जीतने के बाद युवा फैन को GIFT किया अपना जूता

IND vs SL: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच जीतने के बाद फैंस का भी जीत लिया है। उन्होंने अपने एक फैन को जूता गिफ्ट किया है।

---विज्ञापन---

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी है। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर गया है। यह इस विश्व कप में भारत की लगातार सातवीं जीत है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच जीतने के बाद कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के दिल में उनके लिए इज्जत और अधिक बढ़ गई है। रोहित शर्मा ने मैच जीतने के बाद अपने युवा क्रिकेट फैन को जूता गिफ्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया रोहित की दरियादिली

भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्व कप काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि आज उनका बल्ला नहीं चल सका है, लेकिन अपनी कप्तानी से उन्होंने श्रीलंका टीम को चारों खाने चित कर दिया है। श्रीलंका को एकतरफा मुकाबला हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने युवा फैंस को जूता गिफ्ट किया है। दरअसल जब मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा मैदान से वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे, तभी उनके फैंस जोरों-शोरों से रोहित-रोहित कर रहे थे, इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना जूता उतारा और अपने युवा फैंस को दे दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: शतक से चूके Virat Kohli, फिर भी बना गए 5 बड़े Record

---विज्ञापन---

श्रीलंका को दी शर्मनाक हार

भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। भारत ने सिर्फ 19.4 ओवर में ही 55 के स्कोर पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ढ़ेर कर दिया है। विश्व कप में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, वनडे क्रिकेट में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने ऐलान कर दिया है कि उसे क्यों विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ नंबर वन पर पहुंच गया है। अब भारत का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ 5 नवंबर को खेला जाएगा।

First published on: Nov 02, 2023 09:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola