नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को त्रिवेंद्रम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया 2 मैचों में पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, ऐसे में वह आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। खास बात यह है कि इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड निशाने पर होंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इनमें से एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
11 छक्के ठोकते ही तोड़ देंगे रिकॉर्ड
दरअसल, रोहित शर्मा के पास इस मैच में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या को पछाड़ने का मौका होगा। जयसूर्या वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में 270 छक्के ठोके थे। रोहित शर्मा ने पिछले मैच तक 260 छक्के जड़ लिए हैं। ऐसे में यदि वे इस मैच में 11 छक्के ठोक देते हैं तो जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
और पढ़िए –IND vs NZ: वीआईपी नंबर की शानदार कार के मालिक हैं पृथ्वी शॉ, जानिए कितनी है संपत्ति
शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब पीसीबी के चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। शाहिद ने अपने करियर में 351 छक्के ठोके थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का नाम दर्ज है। गेल ने 331 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा के बाद एमएस धोनी का नाम दर्ज है। धोनी ने अपने करियर में 229 छक्के जड़े थे।
और पढ़िए –IND vs NZ: चंद मिनटों में बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट, पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी चुनौती
श्रीलंका के खिलाफ बोलता है रोहित का बल्ला
कप्तान रोहित ने अब तक 237 मैचों की 230 ईनिंग में 9554 रन जड़े हैं। जिसमें 29 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। यदि वे इस मैच में एक सेंचुरी ठोकते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे। रोहित दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके नाम वनडे में तीन डबल सेंचुरी दर्ज हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो डबल सेंचुरी भारत के घरेलू मैदानों पर श्रीलंका के खिलाफ ही आई थीं। देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा का बल्ला कितने रिकॉर्ड ध्वस्त करता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines