IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने आज शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन उनकी इस पारी के बाद चर्चा चल रही है कि सूर्या जो कहते हैं वो करते भी है, क्योंकि उन्होंने तीसरे टी-20 से पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया था। जिसे आज उन्होंने पूरा भी कर दिया है। जानिए सूर्यकुमार यादव ने क्या भविष्यवाणी की थी।
सूर्या ने कहा था ‘हम राजकोट में वापसी करेंगे’
बता दें कि तीसरे टी-20 के पहले ही टीम इंडिया के स्टॉर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया था। सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘बीती रात हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम राजकोट में वापसी करेंगे’ यानि उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने शायद पहले ही तीसरे टी-20 के लिए तैयारी पूरी कर ली थी, ऐसे में अब शतकीय पारी खेलने के बाद उनका पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/surya_14kumar/status/1611060640357187584?s=20&t=q0YaSBmB-8bChsXUYRRoMg
SKY ने खेली 112 रन की पारी
आज सूर्यकुमार यादव ने 112 रन की पारी खेली है, इस दौरान सूर्या ने 9 गगनचुंबी छक्के और 7 शानदार चौके लगाए, उनकी बैटिंग के बाद क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफ करने में लगे हुए हैं।
https://twitter.com/SagarBi27212252/status/1611759690115092486?s=20&t=47cYNmNe-a71jm9Pd5bidw
टीम इंडिया ने सूर्या की बैटिंग की बदोलत एक तरह से श्रीलंका की टीम को 229 रन का टारगेट दिया है, जो असंभव सा लग रहा है, श्रीलंका दूसरा टी-20 जीतने के बाद पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में थी, लेकिन सूर्या की बैटिंग ने श्रीलंका की बॉलिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ा दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines