---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: ‘पड़ोसियों की आवाज…’, इरफान पठान ने भारत की जीत पर पाकिस्तान को किया ट्रोल

Irfan Pathan Trolls Pakistan India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारतीय टीम ने श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को 50 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 6.1 ओवर […]

---विज्ञापन---

Irfan Pathan Trolls Pakistan India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: भारतीय टीम ने श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को 50 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही ये खिताबी मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम बुरी तरह ट्रोल हो रही है।

हालांकि पाकिस्तान टीम पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन रविवार को जब भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी उठाई तो भारतीय फैंस ने पाकिस्तान के प्रशंसकों को जमकर ट्रोल कर दिया। इसमें पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी कहां पीछे रहने वाले थे।

---विज्ञापन---

इरफान ने पड़ोसियों को दिलाई संडे की याद 

इरफान ने ट्वीट कर लिखा- पड़ोसी अभी भी आवाज करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोलंबो तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही है। इरफान ने पड़ोसियों को संडे की भी याद दिलाई।

---विज्ञापन---

इरफान ने एक और ट्वीट में टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- एशिया जीता अब दुनिया की तरफ चलो। शाबाश टीम इंडिया। इस एशिया कप में कोई भी टीम पूरी ताकत के साथ भारतीय टीम के करीब भी नहीं पहुंची।

---विज्ञापन---

इरफान ने एशिया कप के ग्राउंड स्टाफ के साथ भी फोटो शेयर कर उन्हें एशिया कप का असली व्यक्ति बताया।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान को ट्रोल करने की एक वजह ये भी रही कि पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ कहा था कि वे शाहीन को नहीं खेल सकते। हालांकि अब भारतीय टीम का प्रदर्शन देख उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिल गया है। इससे पहले भी उन्हें ट्रोल किया गया था।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2023 11:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola