IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी दमदार रही और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 100 रनों की साझेदारी की हालांकि बाद में पहले शुममन गिल आउट हुए जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी छोटी-सी पारी में दमदार शॉट्स खेले।
श्रेयस अय्यर ने खेला शानदार शॉट
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही श्रीलंका की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने अटैक करने की जिम्मेदारी निभाई। हालांकि वे 83 रनों पर आउट हो गए। जिसके बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे। उन्होंने आते ही श्रीलंका पर अटैक करना शुरू कर दिया। अय्यर ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा जिसमें वानिंदु हसरंगा को खेला गया शॉट काफी दमदार था। इसमें अय्यर चार कदम आगे बढ़े और फिर उन्होंने नीचे झुककर जड़ से उखाड़कर गेंद को आसमान की ओर भेज दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और देखता ही रहा गया।हालांकि इसके बाद अगले ही ओवर में वे डी सिल्वा की गेंद पर गच्चा खा गए और आसान सा कैच थमा बैठे।
Shreyas Iyer का छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – 10 चौके..1 छक्का.. Virat Kohli ने जड़ दिया तूफानी शतक, की Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड की बराबरी
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
IND vs SL Head to Head in ODI:भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी
वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 162 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 93 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines