IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट की नुकसान पर 373 रन बनाए। भारतीय टीम की पारी में जहां विराट कोहली ने शतक जड़ा वहीं केएल राहुल ने भी कुछ दमदार शॉट्स खेले।
केएल राहुल ने जड़ा शानदार छक्का
लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल इस मैच में लय में नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों पर 39 रन बनाए और पारी में 4 चौके और एक शानदार छक्का जड़ा। केएल ने पारी के 36वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की गेंद पर घुटना टेककर एक शानदार छक्का जड़ा। जिसे हर कोई देखता रह गया। ये केएल का ट्रेडमार्क शॉट है और ये साफ दर्शाता है कि वे किस लय में है। हालांकि केएल इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए और रजीथा की गेंद पर आउट हो गए।
और पढ़िए –विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साल टूटना तय!
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
और पढ़िए –छक्का मारने जा रहे थे Virat Kohli, हवा में उछली गेंद, Kusal Mendis ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो
IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
IND vs SL Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines