IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन गुवाहाटी के स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली वापसी कर रहे हैं। कोहली के लिए ये सीरीज बेहद जरूरी है और अगर वो इसमें दो शतक जड़ देते हैं तो वे इतिहास रच देंगे।
सचिन के इस रिकॉर्ड पर कोहली की नजर
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने वैसे तो कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और वे अभी भी लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीरीज में उनके सामने गॉड ऑफ क्रिकेट का एक विशाल रिकॉर्ड होगा जिसे वे तोड़ना चाहेंगे। दरअसल घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 20 शतक के साथ टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने घर में 2011 में अपना आखिरी शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं बात विराट कोहली की करें तो यह रन मशीन 19 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अगर कोहली इस सीरीज में दो शतक जड़ देते हैं तो वे सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे वहीं एक शतक जड़ने पर वे तेंदुलकर की बराबरी कर देंगे।
MS Dhoni को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली, बस बनाने होंगे इतने रन
दरअसल भारतीय और श्रीलंका के बीच अब तक 168 वनडे मैच खेले गए हैं। इन सभी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में विराट कोहली 2220 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2383 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली अगर इस सीरीज में 164 रन बना लेते हैं तो वे कैप्टन कूल को पीछे छोड़ देंगे और भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं जिनके 3111 रन है।
और पढ़िए – पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव
IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines