IND vs SL ODI: Virat Kohli के पास MS Dhoni को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Edited By Siddharth Sharma

IND vs SL Virat Kohli MS Dhoni
Edited By Siddharth Sharma

IND vs SL Virat Kohli MS Dhoni
IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में दासुन शनाका एंड कंपनी से एक बार फिर से दो-दो हाथ करने को तैयार है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी 2023 को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। जिसमें विराट कोहली के पास चैंपियन कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।
दरअसल भारतीय और श्रीलंका के बीच अब तक 168 वनडे मैच खेले गए हैं। इन सभी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में विराट कोहली 2220 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2383 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली अगर इस सीरीज में 164 रन बना लेते हैं तो वे कैप्टन कुल को पीछे छोड़ देंगे और भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं जिनके 3111 रन है।
और पढ़िए – पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी Team India की प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: