IND vs SL ODI: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, Jasprit Bumrah सीरीज शुरू होने से पहले ही हुए बाहर
Edited By Siddharth Sharma

jasprit bumrah IND vs SL
Edited By Siddharth Sharma

jasprit bumrah IND vs SL
IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी 2023 को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज और लंबे समय के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वे सीरीज में भाग नहीं लेंगे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अभी बाकी खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं जहां टीम इंडिया को 10 जनवरी को पहला वनडे मैच खेलना है। बीसीसीआई द्वारा 3 जनवरी को वनडे टीम में बदलाव किया गया था, तब श्रीलंका के खिलाफ हो रही इस सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया था। उस दौरान लगा था कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन टीम वर्ल्ड कप के चलते ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहती है इसीलिए बुमराह को और आराम दिया जा सकता है। हालांकि ये माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वो खेलेंगे।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: