IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए मुंबई पहुंचे मेन इन ब्लू, 3 खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ निकले घर

भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंची गई है। आर्थिक राजधानी पहुंचने के बाद ब्लू टीम के तीन खिलाड़ी अपने घर के लिए निकल गए हैं।

IND vs SL Mumabi Indian Team

Indian Team: PTI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ है। विजय रथ पर सवार रोहित एंड कंपनी इस मुकाबले को भी अपने नाम कर सेमी फाइनल के अपने रास्ते को पुख्ता करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आगामी मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी मुंबई पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम का पिछला मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ लखनऊ में था। इस मैच में जीत हासिल करने के अगले दिन बाद ही भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए उड़ान भर ली। इस बीच रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तो खिलाड़ियों के साथ ही मुंबई पहुंचे, लेकिन विराट कोहली ने मुंबई के लिए थोड़ी जल्दी ही उड़ान भर ली। आर्थिक राजधानी पहुंचने के बाद वह अपने निजी कार से घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

वहीं कैप्टन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद होटल रूम नहीं गए, बल्कि अपने घर के लिए निकल दिए। बता दें ये तीनों ही खिलाड़ी मुंबई में ही रहते हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला दो नवंबर को है।

विज्ञापन

वनडे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत:

भारत और श्रीलंका की टीम वनडे फॉर्मेट में अबतक 167 बार आमने-सामने हुई है। इस बीच भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारी नजर आता है। ब्लू टीम को जहां विपक्षी टीम के खिलाफ 98 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं श्रीलंकाई टीम को भारतीय टीम के खिलाफ 57 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ