हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: मोहम्मद सिराज ने उखाड़ फेंका मिडल स्टंप, लाहिरू कुमारा के उड़ गए होश, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs SL Lahiru Kumara Mohammed siraj

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 और उमरान मलिक ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट निकाले।

सिराज, कुलदीप और उमरान की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 रन बनाकर आउट हो गई। सिराज ने तो इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि बल्लेबाजों के स्टंप ही उखड़ गए। सिराज ने लाहिरू कुमारा को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन रवाना कर दिया।

और पढ़िए – IND vs SL: मोहम्मद सिराज ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय, कहा-सलाह काम आई

https://twitter.com/Dpak770/status/1613493517388746753

विज्ञापन

एक ओवर में चटकाए दो विकेट

ये नजारा 40वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की दूसरी गेंद पर दुनिथ वेलालेज को अक्षर पटेल के हाथों कैच करा चुके सिराज जोश से भरे थे। अब टीम इंडिया को श्रीलंका को ढेर करने के लिए महज एक विकेट की जरूरत थी। संकट में चल रही श्रीलंका के लिए लास्ट बल्लेबाज लाहिरू कुमारा क्रीज पर आए। कुमारा ने घातक गेंदबाजी कर रहे सिराज की एक गेंद जैसे-तैसे खेल ली। अब वह अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे।

और पढ़िए – IND vs SL: लाहिरू कुमारा की इनस्विंगर ने उगली आग, खड़े ही रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो

गोली की रफ्तार से निकली बॉल

जैसे ही सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, ये बॉल गोली की रफ्तार से निकली और बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमारा को बीट करते हुए मिडल स्टंप उड़ा ले गई। सिराज की ये घातक गेंद देख कुमारा के होश उड़ गए। इसी के साथ श्रीलंकाई पारी भी समाप्त हो गई। सिराज की शानदार गेंदबाजी देख कप्तान रोहित शर्मा भी खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने सिराज के लिए जमकर तालियां ठोकीं।

विज्ञापन

सिराज का ये दमदार विकेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola