---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SL: ‘बहुत सवाल पूछे जाएंगे…’, फाइनल में करारी हार के बाद श्रीलंका के कोच ने दिया बड़ा बयान

Chris Silverwood on Sri Lanka Defeat in Asia Cup Final: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसे ये उल्टा पड़ गया। मोहम्मद सिराज के […]

Chris Silverwood on Sri Lanka Defeat in Asia Cup Final: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसे ये उल्टा पड़ गया। मोहम्मद सिराज के 6, हार्दिक पांड्या के 3 और जसप्रीत बुमराह के 1 विकेट के साथ श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 50 रनों पर ढेर हो गई।

श्रीलंका के 5 बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे। जबकि उसके गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। इस हार के बाद श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड बेहद निराश नजर आए।

---विज्ञापन---

बहुत सारे सवाल पूछे जाएंगे

उन्होंने कहा- यह प्रदर्शन औसत से नीचे का रहा। जिस तरह से हम आउट हुए और गेंदबाजी की, वह बहुत निराशाजनक है। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग में बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे लगता है कि हमें इस पर विचार करने और कल कुछ निर्णय लेने की जरूरत है। बेहतर होगा कि हम सुबह इसका आकलन करें। हम अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ भी चर्चा करेंगे। मुझे यकीन है कि बहुत सारे सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन सुबह इसका आकलन करना सबसे अच्छा होगा जब भावनाएं शांत हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

सिल्वरवुड ने आगे कहा- आज हम एक हाई क्लास बॉलिंग अटैक के सामने आए। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह असाधारण थे। वे अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन साथ ही ये हमारी भी कमी है। हम यहां कुछ युवा गेंदबाजों के साथ आए हैं, हमने उनमें से कुछ को चमकते देखा है। सदीरा और पथिराना शानदार रहे।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2023 08:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola