Live Updates
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन भी रहा टीम इंडिया का दबदबा
कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम ने भारत को बराबर की टक्कर दी है. उन्होंने तीसरे दिन सिर्फ 6 विकेट ही गंवाए हैं. जिसके कारण ही तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं. पहली पारी में अभी भी वो 238 रन पीछे हैं. वहीं फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका को अभी 39 रनों की जरूरत है.
IND vs SL Live Score: अचानक बारिश के कारण बीच में रुका खेल
तीसरे सेशन के अंत में अचानक बारिश आने के कारण खेल बीच में रुक गया है. श्रीलंका की टीम अभी भी 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना चुकी है. फॉलोऑन बचाने के लिए अब टीम को सिर्फ 39 रनों की जरूरत है. सोनल धीनुष्का 85 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SL Live Score: सोनल धीनुष्का ने फिर किया टीम इंडिया को परेशान
गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया को परेशान करने वाले सोनल धीनुष्का ने दूसरे मैच में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है. सोनल 81 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं. जिसके कारण ही श्रीलंका फॉलोऑन बचाने के और करीब पहुंच रही है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा 8वां झटका
श्रीलंका की टीम ने तीसरे सेशन का खेल शुरू होने के फौरन बाद 8वां विकेट गंवा दिया है. केशरा नुवांथा को मानव सुथार ने सिर्फ 18 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है. फॉलोऑन टालने के लिए श्रीलंका को और 73 रनों की जरूरत है.
IND vs SL Live Score: टी-ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 216/7
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे सेशन में भारत ने 3 विकेट हासिल किए. टी-ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 216 रन है. फिलहाल सोनल दिनुशा 52 रन और कुशारा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 287 रनों से आगे है.
IND vs SL Live Score: सोनल दिनुशा ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने अर्धशतक जड़ दिया है. श्रीलंका ने 63.4 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं. फिलहाल सोनल दिनुशा 52 रन और कुशारा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 के पार
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 57 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 202 रन है. फिलहाल सोनल दिनुशा 38 रन और केशरा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 201 रनों से आगे है.
IND vs SL Live Score: सिराज ने डिकवेला को भेजा पवेलियन
श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला के रूप में अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया है. मोहम्मद सिराज ने डिकवेला का आउट किया. वह अपना खाता तक नहीं खोल सके. 45.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 173 रन है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
रवींद्र जडेजा ने भारत को छठी सफलता दिला दी है. जडेजा ने पसिंदु सोरियाबंदरा को पवेलियन भेज दिया है. पसिंदु 80 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 176 रन है. भारत अभी 332 रनों से आगे है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन लौट चुकी है. मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को पवेलियन भेज दिया है. धनंजय सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. 34.5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 137 रन है.
IND vs SL Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका ने 32 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं. फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 65 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 373 रनों से आगे है.
IND vs SL Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
कोलंबो में बारिश के कारण खेल थोड़ी देर तक रोका गया था. हालांकि, अब बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटा दिए गए हैं. दोपहर 1:10 से दूसरे सेशन का खेल शुरू होगा.
IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 130/4
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशनल का खेल समाप्त हो चुका है. लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 32 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं. फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 65 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 373 रनों से आगे है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
122 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंडु मेंडिस को पवेलियन भेज दिया. मेंडिस 32 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs SL Live Score: पसिंदू सूरियाबंदारा ने जड़ा अर्धशतक
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पसिंदू सूरियाबंदारा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. पसिंदू ने 76 गेंदों में 7 चौकों के साथ अपना पचासा पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
श्रीलंका ने पहली पारी में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रीलंका ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं. फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 50 रन और कामिंदु मेंडिस 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 78 रन
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 20 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं. पसिंदू सूरियाबंदारा 33 रन और कामिंदु मेंडिस 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पसिंदू और मेंडिस के बीच 63 गेंद में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को चौथे विकेट की तलाश है.
IND vs SL Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई दी है. प्रसिद्ध ने कामिल मिश्रा को पवेलियन भेज दिया है. कामिल 19 रन बनाकर आउट हुए. 10 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 3 विकेट पर 35 रन है. भारत अभी भी 468 रन आगे है.
IND vs SL Live Score: कामिल और पासिंदु की अच्छी शुरुआत
8/2 के स्कोर से तीसरे दिन की शुरुआत करने वाली श्रीलंकाई टीम को कामिल मिश्रा और पासिंदु सूरियाबंदारा ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. श्रीलंका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं. फिलहाल कामिल मिश्रा 18 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 472 रन आगे है.
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 8 रन है. कामिल मिश्रा और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा और करीब 13 ओवर का नुकसान हुआ है. बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए तीसरे दिन के खेल को तय समय (सुबह 10 बजे) से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर गंवा दिए 2 विकेट
भारत की 503/9 की पहली पारी के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को 1 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन के निजी स्कोर पर LBW आउट कर दिया.
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन भी बारिश का खतरा
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके चलते कई ओवर का नुकसान हुआ. अब तीसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. मैच के तीसरे दिन सुबह से ही कोलंबो में मौसम खराब रहने और बारिश होने की आशंका है. एक्यूवेदर के मुताबिक, तीसरे दिन यानी मंगलवार, 25 अगस्त को कोलंबो में 92 फीसदी बारिश की संभावना है.
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो में तीसरे दिन बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
IND vs SL Live Score: कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए. श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है.
IND vs SL 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आज मैच का तीसरा दिन था. दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित किया था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए हैं. श्रीलंका की टीम अभी 238 रनों से पहली पारी में पीछे हैं. फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका की टीम अभी भी 39 रनों की जरूरत है. मैच के तीसरे दिन भी बारिश ने मैच का मजा किरकिरा किया है. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम की इज्जत बच गई.
India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
SL vs IND 2nd Test Cricket Match: मौसम और पिच का रिपोर्ट
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कोलंबो की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 315 से 350 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 340 से 360 के बीच है. वहीं, तीसरी पारी में स्कोर कम जाता है और 260-280 तक पहुंच जाता है, जबकि चौथी पारी का औसत स्कोर 170-190 के बीच है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि गॉल टेस्ट की तरह दूसरे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है. सुबह के समय में बारिश होने के आसार ज्यादा है. वहीं, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है, जबकि तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है और चौथे दिन 60 प्रतिशत है. वहीं, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है है. मैच के 5वें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है.
IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines