IND vs SL 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आज मैच का तीसरा दिन था. दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित किया था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए हैं. श्रीलंका की टीम अभी 238 रनों से पहली पारी में पीछे हैं. फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका की टीम अभी भी 39 रनों की जरूरत है. मैच के तीसरे दिन भी बारिश ने मैच का मजा किरकिरा किया है. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम की इज्जत बच गई.
India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
SL vs IND 2nd Test Cricket Match: मौसम और पिच का रिपोर्ट
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कोलंबो की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 315 से 350 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 340 से 360 के बीच है. वहीं, तीसरी पारी में स्कोर कम जाता है और 260-280 तक पहुंच जाता है, जबकि चौथी पारी का औसत स्कोर 170-190 के बीच है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि गॉल टेस्ट की तरह दूसरे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है. सुबह के समय में बारिश होने के आसार ज्यादा है. वहीं, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है, जबकि तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है और चौथे दिन 60 प्रतिशत है. वहीं, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है है. मैच के 5वें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है.
IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.