पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, जबकि शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत को पांचवां झटका लगा है. रवींद्र जडेजा आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. भारत ने 84.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए हैं.
---विज्ञापन---
भारतीय टीम 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन बना चुकी है. 83 ओवर का खेल खत्म हो गया है. रवींद्र जडेजा 82 गेंदों में 43 और ध्रुव जुरेल 15 गेंदों में 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भारत को देवदत्त पडिक्कल के रूप में चौथा झटका लगा है. पडिक्कल 193 गेदों पर 117 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्हें कुशारा नुवांथा ने आउट किया. 76.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 281 रन है. ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज आए हैं. रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक ठोक दिया है. पडिक्कल का यह लगातार दूसरा टेस्ट शतक है. उन्होंने 168 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया. भारत ने 70 ओवर में 3 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं. पडिक्कल के साथ रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
शुभमन गिल के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान कलाई में चोट लग गई. वह सिर्फ 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए हैं. रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 78 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने 57.2 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम इंडिया ने 56 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 74 रन बनाकर एक और शतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं. उनके साथ ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. भारत ने 52 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 63 रन और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट में भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा है. गिल 108 गेंदों पर 50 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए. 51.5 ओवर के बाद भारत स्कोर 3 विकेट पर 186 रन है. ऋषभ पंत नए बल्लेबाज आए हैं.
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन टी-ब्रेक तक भारत ने 52 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 63 रन और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं. दूसरे सेशन में शुभमन 50 रन बनाकर आउट हुए.
---विज्ञापन---
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट अर्धशतक ठोक दिया है. गिल ने 99 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 184 रन है. फिलहाल गिल 50 रन और देवदत्त पडिक्कल 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. पडिक्कल ने चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया. गिल भी 41 रन बनाकर फिफ्टी के करीब पहुंच चुके हैं. फिलहाल भारत का स्कोर 2 विकेट पर 159 रन है.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट में भारत ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 42 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 40 रन और देवदत्त पडिक्कल 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत ने 39 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 39 रन और देवदत्त पडिक्कल 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट में भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 23 रन और देवदत्त पडिक्कल 30 रन बनकार क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल भारत का स्कोर 2 विकेट पर 88 रन है. कप्तान शुभमन गिल 11 रन और देवदत्त पडिक्कल 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं. भारत ने पहले सेशन में दो विकेट गंवाए. केएल राहुल 17 रन और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 11 रन और देवदत्त पडिक्कल 13 रन क्रीज पर मौजूद हैं.
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लगा. जायसवाल 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें असिथा फर्नांडो ने बोल्ड किया. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन है. देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
---विज्ञापन---
कोलंबो टेस्ट में भारत ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 16 ओवर की पहली गेंद पर अपने 50 रन पूरे कर लिए. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 33 रन और देवदत्त पडिक्कल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
कोलंबो टेस्ट में भारत को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा. राहुल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें लाहिरू कुमारा ने आउट किया. 11.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है. नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे हैं. यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
IND vs SL 2nd Test Day 1: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रनों से शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम दूसरे मैच को भी जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, जबकि श्रीलंकाई टीम की नजर जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर होगी.
पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 85 ओवर में 300 रन बना चुकी है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 83 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया.
---विज्ञापन---
श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा लाहिरू कुमार ने 1 और केशरा नुवांथा ने 1 विकेट चटकाया.
India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
---विज्ञापन---
IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
---विज्ञापन---