नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता, पिछले मैच में सेंचुरी ठोक गदर कूटने वाले विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में किंग कोहली को लाहिरू कुमारा की आग उगलती गेंद ने शिकार बनाया। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि विराट कोहली टस से मस भी नहीं हुए और उनकी गिल्लियां बिखर गईं। ये नजारा 10वें ओवर में देखने को मिला।
खतरनाक इनस्विंगर ने उड़ाए होश
लाहिरू कुमारा 10वें ओवर में कोहली के सामने थे। जैसे ही उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप में घुस गई। कोहली ने अंदर आती गेंद को बैक फुट पर जाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही और वे बोल्ड हो गए।
और पढ़िए – IND vs SL: मोहम्मद सिराज ने कोहली नहीं इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय, कहा-सलाह काम आई
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1613526292263219200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1613526292263219200%7Ctwgr%5E7948e8ed2f55d1d28dae3f013ae619ec05b0c1b1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-lahiru-kumara-crashes-virat-kohli-s-stumps-with-an-absolute-peach-in-2nd-odi-india-star-s-reaction-sums-it-up-101673527425384.html
और पढ़िए – IND vs SL: लाहिरू कुमारा की इनस्विंगर ने उगली आग, खड़े ही रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो
कुमारा ने की खतरनाक गेंदबाजी
लाहिरू की खतरनाक गेंद ने कोहली को हैरत में डाल दिया। छठे ओवर में शुभमन गिल को शिकार बनाने के बाद कुमारा का ये दूसरा विकेट था। गिल 12 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 20वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में महज 215 रन बनाकर ढेर हो गई थी। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए 3-3 विकेट चटकाए। उमरान मलिक ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। उमरान ने 7 ओवर में 48 रन दिए और 2 विकेट निकाले। अक्षर पटेल को एक विकेट लेने में सफलता मिली। मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या खाली हाथ रहे। उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
19 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
40 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
55 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines