IND vs SL ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का आज आखिरी मैच है। इसके खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया को बांग्लादेश के ही खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल भी वापसी करने वाले हैं। जिसके लिए सभी ने तैयारियां शुरू कर दी है। केएल राहुल की बात करें तो वे लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने तैयारी के लिए स्पेशल प्रेक्टिस की जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।
KL Rahul ने इंस्टाग्राम पर डाली प्रेक्टिस की रील
दरअसल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक रील शेयर की है। इसमें ये साफ देखा जा सकता है कि वे मैदान पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं और अलग अलग प्रकार के शॉट्स भी मार रहे हैं। बता दें कि ये सीरीज केएल राहुल के लिए बेहद ही जरूरी है। इसमें अच्छा परफॉर्म करके वे वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। केएल का पिछला साल कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने कई मैच खेले लेकिन टीम की तरफ से कुछ बड़ा नहीं कर पाए। टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें रोहित के साथ ओपनिंग का मौका मिला लेकिन वे फेल रहे। इसके बाद ट्विटर पर भी उन्हें कई बार ट्रोल का शिकार बनना पड़ा।
और पढ़िए–IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो
औरपढ़िए– IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
10 जनवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज
इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 10 जनवरी से शुरू होने वाली है, टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं, रोहित पूरे एक महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे, ऐसे में वह खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है और वे पहली बार ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines