KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच गॉल में चल रहा है. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय बल्लेबाजों का बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला. खासतौर पर देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने बढ़िया बैटिंग की. खैर पहले दिन एक बुरी खबर भी सामने आई थी. राहुल को इंजरी की वजह से बाहर जाना पड़ा. दूसरे दिन वो बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. उनसे दर्शकों ने शतक की उम्मीद लगाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनकी जुझारू पारी खत्म हो गई है.
केएल राहुल ने दिखाई क्लास
दरअसल पहले दिन दूसरा सेशन खत्म होने के 2 ओवर पहले एक शॉट खेलते हुए राहुल की कलाई में खिंचाव आने के कारण दर्द शुरू हुआ था. चाय के बाद जब वो बल्लेबाजी करने आ रहे थे, तब उनका दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया. इसके बाद वो 77 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन चले गए. बाद में मैनेजमेंट द्वारा खबर दी गई कि राहुल ठीक हैं और वो दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आएंगे.
दूसरे दिन खेल की शुरुआत देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत ने की. दोनों पहले दिन नाबाद लौटे थे. 39 के स्कोर पर पंत के आउट होने के बाद राहुल ने मैदान पर कदम रखा. वो अपने रनों में ज्यादा इजाफा नहीं कर पाए. राहुल 175 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए. वो शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी ने टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. राहुल ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 सिक्स लगाया. केशाना नुवंथा ने उनकी पारी का अंत किया.
ये भी पढ़ें: ‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग
देवदत्त पडिक्कल ने खेली बढ़िया पारी
टेस्ट मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के बीच 162 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी. दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को बिल्कुल भी हावी नहीं होने नहीं दिया. पडिक्कल ने अपनी तकनीकी से श्रीलंका के गेंदबाजों की रणनीति फेल की. दूसरे दिन पडिक्कल अपने 150 रन पूरे किए. उनसे दोहरे शतक की उम्मीद थी लेकिन वो 167 के स्कोर पर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने. पडिक्कल ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 1 सिक्स लगाया. ये उनके करियर का पहला शतक था.
ये भी पढ़ें: बारिश से रद्द हुआ गॉल टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का समीकरण, टीम इंडिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
31 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines