IND vs SL: इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी अगर आज का मैच जीतती है तो वह सीरीज सील कर लेगी। खास बात यह है कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा के पास आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। भारत ने पहला वनडे श्रीलंका से 67 रनों से जीता था, ऐसे में टीम इंडिया का जोश हाई है।
लगातार 6वीं सीरीज जीतने का मौका
टीम इंडिया अगर आज का मैज जीतती है तो वह घर में लगातार 6वीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने घर में आखिरी बार 2019 में केवल ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवाई थी, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार घर में सीरीज जीत रही है। 2019 के बाद से भारत ने अब तक पांच वनडे सीरीज खेली हैं, ऐसे में अगर इंडिया आज का मैच जीतती है तो वह लगातार 6वीं सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी।
टीम इंडिया ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को घर में हराया। ऐसे में अगर कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच जीतते हैं तो लगातार 6वीं वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम आएगा।
और पढ़िए – IND vs SL: खाता भी नहीं खोल पाए धनंजय डी सिल्वा, अक्षर ने पहली ही गेंद पर बिखेर दिए स्टंप
रोहित शतक लगाकर बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में तो लौट चुके हैं, लेकिन वनडे में पिछले तीन सालों से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। खास बात यह है कि वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर है, उनसे आगे सचिन, विराट और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैं, लेकिन अगर रोहित ने एक शतक और बनाया तो वह पोटिंग की बराबरी कर लेंगे। रोहित शर्मा ने अब तक 236 वनडे में 29 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़िए – IND vs SL: बाउंड्री की तरफ जा रही थी गेंद, विराट कोहली ने चीते की तरह मारी छलांग और रोक लिया शॉट
फॉर्म में लौट चुके हैं रोहित
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले कप्तान रोहित शर्मा पहले ही वनडे से फॉर्म में लौट चुके हैं, रोहित ने पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 83 रनों की जोरदार पारी खेली थी, ऐसे में आज भारतीय फैंस को रोहित से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
24 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
46 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines