Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं. सुदर्शन निर्धारित समय तक फिट नहीं हो पाए और उनकी जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री हुई. अभ्यास मैच में नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा। इसी के चलते श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भी वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और फिर शतक लगाया. सभी के मन में सवाल है कि पडिक्कल के इस प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन का फ्यूचर क्या होगा. भारतीय कोच सितांशु कोटक ने इसी को लेकर जवाब दिया.
पडिक्कल के शतक के बाद खतरे में सुदर्शन की जगह?
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहले दिन के समापन के बाद देवदत्त पडिक्कल के बारे में बात की. उन्होंने साफ किया कि पडिक्कल और साई सुदर्शन दोनों ही नए खिलाड़ी हैं और परिस्थितियों के हिसाब से जो बेहतर खेलेगा, उसे मौका मिलेगा. इसका सीधा अर्थ है कि सुदर्शन की जगह पर अभी खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की. उस नंबर पर साई सुदर्शन ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की है.’
सितांशु कोटक ने कहा, ‘दोनों ही नए बल्लेबाज हैं. इसी वजह से हमें फर्क नहीं पड़ता कि वह ओपनिंग करते हैं या नंबर 3 पर खेलते हैं. मैं सिर्फ यह देखूंगा कि वह किस तरह बल्लेबाजी करते हैं. यह देखना जरूरी है कि वह परिस्थितियों के अनुसार खुद को कैसे ढालने में सफल होते हैं और मैच के अलग-अलग पड़ावों पर कैसे बल्लेबाजी करते हैं. मेरे लिए नंबर 3, 4 या 5 से ज्यादा जरूरी यह है.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को हराने वाली आयरलैंड को अफगानिस्तान ने धोया, 4-0 से ODI सीरीज में किया सूपड़ा साफ
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा करियर का पहला शतक
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ बढ़िया साझेदारी की. पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. दिन के समापन तक पडिक्कल 178 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 131 रन बना चुके हैं. दूसरे दिन भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल, कोच ने चोट पर दिया अपडेट
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
52 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines