Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है. अभ्यास मैच के दौरान टीम की पोल खुल गई है. स्टार खिलाड़ी श्रीलंका 11 के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. अब अभ्यास मैच के तीसरे और आखिरी दिन टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों पर मैनेजमेंट की नजरें रहने वाली है. फिलहाल मुकाबले में टीम इंडिया बराबरी पर नजर आ रही है. हालांकि इससे टीम मैनेजमेंट बिल्कुल भी खुश नहीं होगा.
रवींद्र जडेजा
दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले 2 विकेट हासिल किए. जिसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 63 रन बनाए. जडेजा अब तीसरे दिन गेंद से भी कमाल दिखाना चाहेंगे. जिससे सीरीज शुरू होने के पहले उनका आत्मविश्वास और बढ़ जाए. जडेजा के कारण ही टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं. पहली पारी में भारत सिर्फ 6 रनों से ही पीछे है. जडेजा के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज बुरी तरह से फेल हुए.
मानव सुथार
गेंदबाजी में पहले दिन मानव सुथार ने 2 विकेट लेकर खुद को साबित किया था. जिसके बाद अब बल्लेबाजी में टीम को जरूरत पड़ी तो मानव ने 41 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अब तीसरे दिन जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरेगी, तो मानव गेंद के साथ कमाल करना चाहेंगे. जिससे वो प्लेइंग 11 के लिए चल रही रेस में आगे निकल सके. मानव ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SLCXI: दूसरे दिन फेल हुए भारत के 4 बल्लेबाज, 6 रनों से पीछे रह गई भारतीय टीम
कुलदीप यादव
श्रीलंका 11 के स्पिनरों ने दूसरे दिन कमाल किया है. ऐसे में कप्तान केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि अभ्यास मैच के तीसरे और आखिरी दिन भारतीय स्पिनर भी कमाल का प्रदर्शन करे. कप्तान और कोच को अपने मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव से बड़ी उम्मीदें हैं. कुलदीप यादव ने भी पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे. दूसरी पारी में वो इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से BCCI में मचा हड़कंप! सचिव देवजीत सैकिया ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
47 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
53 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
1 hr agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
1 hr agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
2 hrs agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines