IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। बीसीसीआई ने दोनों ही सीरीज के लिए अलग अलग टीमें घोषित की जिसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल किए गए वहीं कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को टी20 का कप्तान बनाने पर मुहर लग गई। पांड्या को टी20 के अलावा वनडे में भी महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है जिसके बाद उन्हें अगला कप्तान बनाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को मिली दोहरी जिम्मेदारी
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तान करने वाले पांड्या को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है, जबकि वनडे टीम में उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने टीम घोषित करने के बाद ये जानकारी नहीं है कि पंड्या को सिर्फ मौजूदा टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया है या फिर आगे भी वो कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें परमानेंट कप्तान बनाने को लेकर भी जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।
केएल की मौजूदगी में पांड्या बनें उपकप्तान
श्रीलंका की खिलाफ घोषित वनडे टीम में शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इसके अलावा टीम में केएल राहुल की मौजूदगी के अलावा भी पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया। इससे पहले रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल या फिर धवन उप-कप्तानी करते थे। ऐसे में पांड्या को पहली बार ये जिम्मेदारी सौंपना इस ओर इशारा कर रहा है कि टीम मेनेजमैंट पांड्या को कप्तानी के लिए तैयार करना चाहता है और रोहित के बाद वे ही वनडे के भी अगले कप्तान हो सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम– हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (सूर्यकुमार यादव), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines