---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: दुनिथ वेल्लालागे की घातक गेंदबाजी देख दुनिया दंग, 5 विकेट चटकाकर रचा इतिहास

Dunith Wellalage Record IND vs SL: श्रीलंका के 20 साल के स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली है। भारत के खिलाफ मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में वेल्लालागे ने भारत के स्टार बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। उन्होंने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा और […]

---विज्ञापन---

Dunith Wellalage Record IND vs SL: श्रीलंका के 20 साल के स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली है। भारत के खिलाफ मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में वेल्लालागे ने भारत के स्टार बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। उन्होंने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बोल्ड कर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया।

इसके बाद वेल्लालागे को रोकना मुश्किल हो गया। उन्होंने विराट कोहली, केएल राहुल और अपने स्पैल की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की बखिया उधेड़ डाली। एक से एक स्टार बल्लेबाज के वेल्लालागे की घातक गेंद पर बल्ला लगाने में भी पसीने छूटने लगे। इस युवा गेंदबाज ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल था।

---विज्ञापन---

वनडे में 5 विकेट हॉल लेने वाले श्रीलंका के सबसे युवा गेंदबाज बने वेल्लालागे

इसी के साथ वेल्लालागे ने इतिहास रच दिया। वह वनडे की एक ईनिंग 5 विकेट लेने वाले श्रीलंका के सबसे युवा गेंदबाज बन गए। साथ ही वह ऐसे सिर्फ चौथे श्रीलंकाई स्पिनर बन गए हैं जिसने भारत के खिलाफ पांच विकेट निकाले हैं। वेल्लालागे की धमाकेदार गेंदबाजी देख दुनिया दंग है।

---विज्ञापन---

महज 20 साल के गेंदबाज का कमाल देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। वेल्लालागे ने अपना टेस्ट डेब्यू पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ जुलाई में किया था। हालांकि उन्हें टेस्ट डेब्यू में एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन वनडे डेब्यू में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। वेल्लालागे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले में वनडे डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। वेल्लालागे अब तक वनडे के 13 मैचों में 18 विकेट चटका चुके हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 12, 2023 06:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola