Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में अपनी बेहतरीन पारियों की बदौलत देवदत्त पडिक्कल छा गए हैं. चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है. साईं सुदर्शन की इंजरी के बाद नंबर-3 की पोजिशन पर उन्हें खेलने का मौका मिला. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में ही सेंचुरी मारकर दावा ठोक दिया. इसके बाद गॉल में भी अपने करियर का पहला शतक लगाया. पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 44 रन बनाए. अब सभी लोगों का कहना है कि उन्होंने तीन नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है. इस पर खुद पडिक्कल का भी बयान सामने आया है.
देवदत्त पडिक्कल ने क्या कहा?
चौथे दिन के खेल के बाद देवदत्त पडिक्कल ने तीन नंबर की जगह को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि ऐसी बातचीत होती हैं. जरूरी ये है कि जब आपको खेलने का मौका मिल तो आप इसका फायदा उठाएं. मैं ऐसी बात करने के मूड में भी नहीं रहता हूं. मुझे अच्छा प्रदर्शन करने से मतलब होता है. मैं लगातार मैच खेलने पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं क्योंकि आज के दौर में आप इस तरह की उम्मीदें नहीं कर सकते हैं.”
ये भी पढ़ें: राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का इंग्लैंड की धरती पर आएगा तूफान, 6 मैचों के लिए काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री
जॉब को रहता है खतरा
पडिक्कल ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा रन बनाने पर होता है. पडिक्कल ने इंटरव्यू में आगे कहा, “ये पूरी तरह से नतीजों पर आधारित बिजनेस है. आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है. आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी नौकरी हमेशा खतरे में रहती है. मैं मैदान पर हमेशा रन बनाने की कोशिश करता हूं. मैं ऐसा करता रहूंगा तो मुझे आगे भी मैच खेलने के मौके मिलते रहेंगे.”
चीजों को रखना है आसान
पडिक्कल ने ये भी कहा, “नंबर तीन पर खेलने को लेकर सोच में ज्यादा बदलाव नहीं आता है. जब आप नंबर तीन पर खेलने जाते हैं तो गेम की स्थिति थोड़ा बदल जाती है. आपको पता होता है कि पिच में क्या हो रहा है. ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद आपको पता चल जाता है. आपको पता होता है कि किस स्थिति में खेलने जा रहे हैं. इस वजह से मैं हमेशा चीजों को आसान रखता हूं. मैं ज्यादा सोचने से बचता हूं.”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट के पांचवें दिन का रोमांच फ्री में कैसे देखें? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines