IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर मानव सुथार टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट के हीरो बन गए हैं. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट मैच में फैंस और टीम मैनेजमेंट उनसे वहीं उम्मीद लगाए बैठी है. इस युवा खिलाड़ी को अभी से ही दिग्गज रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट कहा जा रहा है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अब मानव सुथार को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट से भी इस खिलाड़ी को लेकर अपील भी की है.
मानव सुथार को लेकर बोले चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट फॉर्मेट में अब युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार टीम इंडिया की उम्मीद बन गए हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी मानव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सुथार की तारीफ करते हुए कहा, उसे संभालकर रखने की कोशिश करो…हर युवा खिलाड़ी छोटा फॉर्मेट खेलना चाहता होगा लेकिन भारतीय टीम को उसे टेस्ट फॉर्मेट के लिए बचाकर रखना चाहिए.’
इस युवा खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने को लेकर पुजारा ने कहा, ‘वो आईपीएल में खेलना चाहेगा, लेकिन इससे बचने की जरूरत है. मेरा मतलब है कि अगर उसे आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो ये अच्छी बात है लेकिन उसके लिए अपनी ताकत को मत बदलो… मानव सुथार जैसे गेंदबाज के लिए, जो गेंद को फ्लाइट कर रहा है, रेड बॉल क्रिकेट में धीमी गेंदबाजी करने के लिए तैयार है, उसे ये बदलने की जरूरत नहीं है. सिर्फ आईपीएल के लिए खुद को मत बदलो.’
आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं मानव सुथार
पिछले 3 सीजन से मानव सुथार गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. हालांकि पिछले 3 सीजन मे उन्हें सिर्फ 5 मैच ही खेलने का मौका है. जहां पर उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. 5 आईपीएल मैचों में मानव ने 47 की औसत से 2 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 11.75 की रहा है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 रन ही बनाए हैं. घरेलू क्रिकेट की बात करें तो मानव सुथार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ही शानदार प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गेंदबाजी कोच ने किया कुलदीप यादव का बचाव, कोलंबो टेस्ट में भी मिल सकता है मौका
मानव का भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलना है. हालांकि ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है. वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल हर्ष दुबे को मौका दे रहे हैं. सुथार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके वाइट बॉल क्रिकेट के लिए अपना दावा जरूर ठोकना चाहेंगे. लेकिन टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारतीय कोच ने दूसरे मैच से पहले दिए 5 बड़े अपडेट, प्लेइंग 11 पर भी दिया जवाब
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines