नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए मंगलवार देर रात टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। बीसीसीआई ने टी 20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी है जबकि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में कप्तान के तौर पर लौटेंगे। टी 20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होगी जबकि 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी।
टी 20 सीरीज से विराट-रोहित को आराम
भारत की टीम में टी 20 सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ने आराम मांगा है। टी 20 टीम में रुतुराज गायकवाड़ की भी वापसी हो गई है। गायकवाड़ लगभग 6 महीने बाद टी 20 टीम में वापसी करेंगे। शुभमन गिल को पहली बार टी 20 कॉल किया गया है। संजू सैमसन और न्यूजीलैंड दौरे के बाद युजवेंद्र चहल भी वापसी कर रहे हैं।
और पढ़िए – Nortje ने घातक गेंद से किया Travis Head का शिकार, Bowled होते ही हैरान रह गया बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव का प्रमोशन
टी 20 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले सूर्यकुमार यादव का प्रमोशन हो गया है। वह श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं। सूर्या इस साल टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टी 20 टीम में दीपक हुड्डा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। शिवम मावी और मुकेश कुमार को भी पहली बार टी 20 टीम में शामिल किया गया है। बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी नहीं हो सकी है। ऋषभ पंत और शिखर धवन को भी किसी टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
श्रीलंका के खिलाफ T20I के लिए भारत की टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कूटा, छक्का ठोक साउदी के उड़ाए होश, देखें वीडियो
वनडे सीरीज में उप-कप्तान होंगे पांड्या
वनडे टीम में केएल राहुल ने जगह बनाई है। हार्दिक पांड्या इस सीरीज के लिए उप कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह मिली है। गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल किए गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines