IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले तीसरे टी 20 से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पहले मैच में हारने वाली श्रीलंका ने दूसरा मुकाबला अपने नाम करते हुए जबरदस्त वापसी की है। अब फाइनल मुकाबला राजकोट में कल यानी 7 जनवरी को खेला जाना है। जिस मैदान पर यह मुकाबला होगा, वो टीम इंडिया के लिए लकी है।
राजकोट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर
राजकोट में मौजूद सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले 4 टी20 में से भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने आखिरी बार इस मैदान पर पिछले साल यानी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेला था, जिसमें 82 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारत ने साल 2019 में इसी मैदान पर बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था।
और पढ़िए – IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
पहला टी 20 साल 2013 में खेला था
टीम इंडिया ने इस क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में खेला था, उस वक्त भारत ने कंगारुओं को 6 विकेट से मात दी थी, इसके बाद साल 2017 में न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रनों से यहां हरा दिया था। यही वो एक हार है, जो भारत को इस मैदान पर मिली थी।
राजकोट में 202 रन हाई स्कोर है
राजकोट में पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि चेज करने वाली टीम भी इतने ही मैचों में विजयी रही है। इस मैदान पर सर्वाधिक टोटल 202 रन का है, जो टीम इंडिया ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
35 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
57 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines