Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है।इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम अगर जीत जाती है तो वे एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
दरअसल एक विपक्षी टीम द्वारा सबसे ज्यादा मैच जीतने की रेस में फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजजीलैंड के खिलाफ 95 मैच जीते हैं वहीं भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 95 मैच जीते हैं। अगर भारतीय टीम ये मैच जीत जाती है तो वह 96 जीत के साथ इसमें टॉप पर पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगी।
भारत बनाम श्रीलंका – 95*
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – 95
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 92
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – 87
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – 80
वनडे प्रारूप में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत को देखें तो यहां दोनों टीमों का 164 मुकाबलों में आमना सामना हुआ है। यहां भी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जहां 95 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। वहीं श्रीलंकाई टीम को 57 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वहीं एक मैच टाई हुआ है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।