हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज खान को क्यों मिलना चाहिए मौका? ये रहे 3 बड़े कारण

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. सरफराज खान को भी टीम में शामिल कर दिया गया है. कुछ कारणों से उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलनी चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
IND vs SL (Photo: ANI)

Sarfaraz Khan: 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो गई हैं. हाल ही में हुए प्रैक्टिस मैच में टीम ने जीत हासिल की. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. साईं सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गई है. उनकी जगह सरफराज खान को मौका दिया गया है. वो दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या प्लेइंग-11 में उन्हें जगह मिल पाएगी या नहीं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों सरफराज को पहले टेस्ट में मौका मिलना चाहिए.

मिडिल ऑर्डर की मजबूती

सरफराज खान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो किसी भी समय मैच का रूख अपनी तरफ मोड़ सकते हैं. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रहते हुए हमेशा अच्छी पारियां खेली हैं. टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर मौजूदा समय में थोड़ा कमजोर दिख रहा है. सरफराज को मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए खिलाना चाहिए. वैसे भी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी अभी फॉर्म में नहीं हैं. ऐसे में सरफराज खान टीम को मजबूती देकर अपना जलवा दिखा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे के संन्यास के फैसले से उड़े सचिन तेंदुलकर के होश! दोनों के बीच बातचीत का हुआ खुलासा

विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में ज्यादातर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. श्रीलंका की पिचें तो हमेशा स्पिनर्स के लिए मददगार रही हैं. आप सभी जानते हैं कि सरफराज खान को स्पिन के खिलाफ महारथ हासिल है. स्वीप और रिवर्स के जरिए वो श्रीलंकाई स्पिनरों को परेशानी में डाल सकते हैं. सरफराज को प्लेइंग-11 में जगह देकर टीम इंडिया के मुश्किलें कम हो सकती हैं. प्रैक्टिस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर्स को खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. सरफराज इस कमजोरी को दूर कर सकते हैं.

टीम का संतुलन

सरफराज खान को प्लेइंग-11 में जगह मिलने से टीम का सुतंलन सही रहेगा. उन्हें जब भी मौका दिया गया है तो उन्होंने खुद को साबित किया है. सरफराज डिफेंसिव प्लेयर नहीं है. वो स्ट्राइक रोटेट करते रहते हैं. मौका मिलने पर वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इन कारणों से भी उन्हें मौका मिलना चाहिए. उनका घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है. टीम को सही प्लेइंग-11 खिलानी है तो फिर सरफराज की जगह बनती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन है टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी में अगला स्टार? जहीर खान ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले की भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola