IND vs SL: वाह त्रिपाठी जी! डेब्यू में ही छा गए राहुल त्रिपाठी, बाउंड्री लाइन पर लपका अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SL Rahul Tripathi
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SL Rahul Tripathi
नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए गुरुवार को पुणे में डेब्यू करने वाले राहुल त्रिपाठी पहले ही मैच में छा गए। उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों से वाहवाही बटोर ली। त्रिपाठी ने बाउंड्री लाइन पर ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका का इतना शानदार कैच लिया कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक लेकर आए निसांका ने अक्षर पटेल को ठोकने की कोशिश की, उन्होंने वाइड लॉन्ग ऑन की ओर दमदार शॉट लगाया।
https://twitter.com/AkshatOM10/status/1611006669504512006
https://twitter.com/india_fantasy/status/1611006156704722948
https://twitter.com/_fans_cricket/status/1611009535971401729
https://twitter.com/TheIndresh_IND/status/1611007156547096576
इधर, फील्डर राहुल त्रिपाठी ने बाईं ओर से दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल नीचे गिरने लगी, त्रिपाठी ने चेहरे के आगे हाथ रख बॉल को अच्छी तरह से फंसा लिया। वे पलटी मार कर गिर पड़े, लेकिन खुद को बाउंड्री लाइन से टच नहीं होने दिया। त्रिपाठी के इस कैच से सब कंफ्यूज हो गए। अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल दे दिया, लेकिन रिप्ले में नजर आया कि त्रिपाठी ने बॉल को अच्छी तरह से कैच कर लिया है। इस तरह राहुल त्रिपाठी डेब्यू मैच में शानदार फील्डिंग कर हीरो बन गए।
https://twitter.com/BCCI/status/1611015946319298560?cxt=HHwWgIDQ_fadvdssAAAA
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने दूसरे टी 20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। राहुल त्रिपाठी ने डेब्यू किया तो वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की भी एंट्री हुई। अर्शदीप के आने से हर्षल पटेल को बाहर कर दिया गया। उन्होंने पिछले मैच में 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए थे।
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: