IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। मैच भारतीयसमयानुसार 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं श्रीलंका की टीम सीरीज में बनी रहना चाहेगी। बता दें कि पहले मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 2 रनों से मात दी थी और मैच काफी रोमांचक था।
IND vs SL Head to Head: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी ?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं वहीं श्रीलंका सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है।
और पढ़िए – ‘Hardik Pandya का बैक-अप जल्द खोज ले भारत…’ वर्ल्ड कप से पहले गौतम गंभीर ने दी वॉर्निंग
IND vs SL Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – हाथ पर लगकर उछली बॉल, ब्रेसवेल ने लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो
भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल 2023
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से
IND vs SL Team India Squad: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
IND vs SL Srilanka Squad: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
24 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
57 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines