नई दिल्ली: टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज संजू सैमसन गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टी 20 मुकाबले को मिस कर सकते हैं। चोट के कारण उनका खेलना संदिग्ध है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार संजू चोट के बाद दूसरे टी 20 से बाहर हो सकते हैं। सैमसन को पहले टी 20 में कैच पकड़ने के दौरान चोट लग गई थी। संजू यदि बाहर हुए तो किस बल्लेबाज को मौका मिल सकता है, आइए जानते हैं।
रुतुराज गायकवाड़ को मिल सकता है मौका
संजू यदि बाहर हुए तो दो बल्लेबाज कतार में आएंगे। इनमें से पहला बल्लेबाज है- रुतुराज गायकवाड़। गायकवाड़ इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में हाहाकार मचा दिया था। पिछले 10 मैचों में वह 4 शतक, 2 अर्धशतक और एक डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं। पूरी संभावना है कि टीम इंडिया रुतुराज गायकवाड़ के अनुभव पर भरोसा जताए। गायकवाड़ ने अब तक 9 टी 20 मैचों में 135 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
और पढ़िए – दूसरे टी 20 में तूफानी गेंदबाज की वापसी तय, टीम के साथ पहुंचा पुणे
https://twitter.com/BCCI/status/1610633953777704960?cxt=HHwWgIDT4YTDj9osAAAA
और पढ़िए – अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई तो इस गेंदबाज की बढ़ जाएंगी मुश्किलें
राहुल त्रिपाठी कर सकते हैं डेब्यू
दूसरे बल्लेबाज हैं राहुल त्रिपाठी। राहुल ने अब तक टी 20 डेब्यू नहीं किया है। त्रिपाठी को आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में पहली बार जगह दी गई थी, लेकिन संजू सैमसन के होने से वह डेब्यू नहीं कर पाए थे। इस सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। त्रिपाठी पिछले 6 मैचों में तो बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 17 से 21 नवंबर के बीच विजय हजारे ट्रॉफी में एक के बाद एक तीन शतक ठोक तबाही मचा दी थी। संजू के बाहर होने के बाद राहुल त्रिपाठी डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि रुतुराज की तुलना में त्रिपाठी पर भरोसा जताया जाए इसकी उम्मीद कम है। रुतुराज महाराष्ट्र की पिचों पर खेलने के आदी हैं। ऐसे में उन्हें इस पहलू का भी फायदा मिल सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines