नई दिल्ली: टीम इंडिया पुणे में गुरुवार को दूसरा टी 20 खेलेगी। इस मैच में तूफानी गेंदबाज की वापसी लगभग तय हो गई है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह की। अर्शदीप तबीयत खराब हाने के चलते पहले टी 20 मुकाबले से चूक गए थे। इस बीच यह पता चला है कि पहले मैच में चूकने वाले अर्शदीप सिंह चयन के लिए उपलब्ध हैं। बीमारी के कारण उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद शिवम मावी को अपनी पहली डेब्यू कैप मिल सकी। हालांकि मावी ने मैच में चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
टीम के साथ पहुंचे पुणे
अर्शदीप टीम के साथ पुणे पहुंच गए हैं। बीसीसीआई ने बुधवार शाम एक वीडियो जारी किया, जिसमें अर्शदीप बस से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वह ठीक दिख रहे हैं। हालांकि अर्शदीप के वापस आने से टीम प्रबंधन के लिए प्लेइंग इलेवन दुविधा बन सकती है क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
और पढ़िए –जिम्बाब्वे की टीम में आया इंग्लैंड का बल्लेबाज, टी 20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
और पढ़िए – ऋषभ पंत किए गए एयरलिफ्ट, अब मुंबई के इस अस्पताल में चल रहा इलाज
कप्तान पांड्या की परेशानी बढ़ना तय
टीम इंडिया 162 रनों का बचाव करने में सफल रही। हालांकि हर्षल पटेल थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान पंड्या के अलावा अन्य दो तेज गेंदबाज मावी और उमरान मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उमरान मलिक ने भी दो विकेट चटकाए। हालांकि स्पिनर अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच संजू सैमसन दूसरे टी 20 के लिए संदिग्ध हो गए हैं। उन्हें चोट लगी है और उन्होंने टीम के साथ पुणे की यात्रा नहीं की है। देखना होगा कि पहले टी 20 में जैसे-तैसे जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया किस टीम संयोजन के साथ मैदान में उतरती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
4 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
30 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
52 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines