IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। वहीं दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इस मैच में जहां टीम की निगाहें जीत पर होगी वहीं कप्तान रोहित शर्मा की नजर एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ने पर होगी।
Ab De Villiars को पीछे छोड़ देंगे रोहित, बस बनाने होंगे इतने रन
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम के कप्तान रोहित शर्मा दमदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने 83 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर उनके वनडे में 236 मैचों में 9537 रन हो गए हैं। अगर वे दूसरे मैच में 41 रन बना लेते हैं तो वे वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। डी विलियर्स के नाम इस फॉर्मेट में 9577 रन दर्ज हैं। एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। वहीं रोहित 18वें नंबर पर हैं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: नसीम शाह ने फेंकी खतरनाक गेंद, उखाड़ दिया Devon Conway का स्टंप, देखें
Most Runs in ODI: ये है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. कुमार संगाकारा- 14234 रन
3.रिकी पोंटिंग- 13704 रन
4.सनत जयसूर्या- 13430 रन
5.महेला जयवर्धने- 12650 रन
पहले वनडे मैच का लेखा जोखा
पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए –Men’s ODI Batting Rankings: बाबर टॉप पर बरकरार.. Kohli को जबरदस्त फायदा…रोहित शर्मा ने मचाया गदर
जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। लंका के कप्तान दसुन शनाका ने एक और बेहतरीन इनिंग खेली। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9वें विकेट के लिए कसुन रजिथा के साथ 73 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines