हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: शिवम मावी ने डेब्यू में मचाई तबाही, आग उगलती गेंद पर निसांका को किया बोल्ड, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20 Shivam Mavi

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए दो युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिवम मावी और पंजाब के शुभमन गिल ने अपना पहला मुकाबला खेला। हालांकि गिल तो 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मावी ने गदर काट डाला। मावी ने अपनी गेंदबाजी में कहर बरपाया और आते ही श्रीलंका को एक के बाद एक दो झटके दे दिए।

पथुम निसांका को किया बोल्ड

उन्होंने अपने पहले ही ओवर में पथुम निसांका को इस तरह बोल्ड किया कि सब दंग रह गए। ओवर द विकेट गेंद डालने आए मावी ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक इनस्विंगर बन गई कि जैसे ही निसांका ने बल्ला घुमाया, बॉल नीचे से निकली और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। निसांका इस गेंद पर बुरी तरह बीट हुए। गिल्लियां उड़ने के बाद वह बस खड़े कि खड़े रह गए। मावी ने निसांका को महज 1 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद वह अपने अगले ओवर में गेंद डालने आए और एक बार फिर कहर बरपा दिया।

और पढ़िए – उमरान मलिक ने चटकाया पहला विकेट तो झूम उठे माता-पिता, भाई ने दिया ये गजब रिएक्शन, देखें VIDEO

विज्ञापन

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1610299172074455042?cxt=HHwWhIDU2Zak99gsAAAA

धनंजय डिसिल्वा को किया आउट

उन्होंने 5 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे धनंजय डिसिल्वा को बड़ा झटका दे दिया। 136 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली गई गेंद पर डिसिल्वा बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बीट हुए और मिड विकेट की ओर फंस गए। यहां संजू सैमसन ने अच्छा कैच लिया और उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। डिसिल्वा 8 रन बनाकर आउट हुए। अपने पहले ही दो ओवर में दो विकेट चटकाकर शिवम मावी ने महफिल लूट ली।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola