नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार से टी 20 सीरीज की शुरुआत हुई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में 29 रन बनाए। पांड्या ने भारतीय पारी को उस वक्त संभालने की कोशिश की, जिस समय टीम इंडिया संकट से जूझ रही थी। 11वें ओवर में ईशान किशन 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांड्या ने हुड्डा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान श्रीलंका के गेंदबाज महीश थीक्षाना ने कप्तान को ऐसा दर्द दिया कि पांड्या जमीन पर ही लेट गए।
बामुश्किल खड़े हो सके हार्दिक पांड्या
ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। थीक्षाना ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, कप्तान हार्दिक पांड्या ने इसे लेग की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे अंदर आती यॉर्कर पर बुरी तरह बीट हुए और बॉल खेलने के बाद जमीन पर ही लेट गए। इसके बाद पांड्या ने हाथ झाड़े और खड़े होने की कोशिश की, लेकिन ये क्या? वह एक बार फिर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने बल्ले का सहारा लिया और आखिरकार खड़े हो गए।
https://twitter.com/ghouriephraim5/status/1610285405278019584
दिलशान मदुशंका ने किया आउट
इस वक्त पांड्या 26 रन बनाकर खेल रहे थे। थोड़ी ही देर बाद वे 29 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। पांड्या के बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की। हुड्डा ने 23 गेंदों में एक चौका-चार छक्का ठोक नाबादर 41 रन जड़े तो वहीं अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में तीन चौका-एक छक्का ठोक नाबाद 31 रन जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने संकट से उबारकर टीम इंडिया का स्कोर 162 रन पहुंचाया।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines