---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SL Live: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दो खिलाड़ियों का डेब्यू, जानिए प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शिवम मावी और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। […]

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला टी 20 मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शिवम मावी और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

अर्शदीप नहीं, इसलिए मावी

हार्दिक ने टॉस के बाद कहा- ”ईमानदारी से कहूं तो हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे थे।” “मैं चाहता हूं कि हमारी टीम को चुनौती मिले। हमारे पास आज दो नए खिलाड़ी हैं – शिवम मावी और शुभमन गिल। अर्शदीप उपलब्ध नहीं थे, इसलिए मावी उनकी जगह आए।”

और पढ़िए –IND vs SL 1st T20: Ishan Kishan ने ठोका तूफानी छक्का, देखकर दंग रह गई विरोधी टीम

---विज्ञापन---

दूसरी पारी में ओस की उम्मीद

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस के बाद कहा- श्रीलंका पहले गेंदबाजी करेगा क्योंकि उसे दूसरी पारी में ओस की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “विश्व कप को छोड़कर हम टी20 अंतरराष्ट्रीय में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” हमारे पास पिछले मैच की तरह ही बल्लेबाजी क्रम है।”

भारत की प्लेइंग इलेवन

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

---विज्ञापन---

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

और पढ़िए –BBL 2022: ‘अगर रोजर्स आउट होते तो…’, एडम जंपा के रनआउट पर कोच डेविड हसी ने दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 03, 2023 06:39 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola