IND vs SL 1st T20: मुंबई में पांड्या सेना ने किया 'लंका दहन', डेब्यू मैच में ही छा गया ये खिलाड़ी

IND vs SL 1st T20 India beat Sri Lanka Shivam Mavi 4 wickets in debut

IND vs SL 1st T20 India beat Sri Lanka Shivam Mavi 4 wickets in debut

IND vs SL 1st T20: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांच जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 162 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इस टारगेट के जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। 2 रनों से मैच जीतने के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के हीरो शिवम मावी रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दीपक हुड्डा और पटेल ने खेली थी शानदार पारी

अगर मैच की बात करें तो इस मुकाले में टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्‌डा और अक्षर पटेल ने शानदार पारियां खेलीं थीं। दीपक ने 41, जबकि अक्षर ने 31 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों के दम पर टीम इँडिया 162 रन बना सकी थी।

विज्ञापन

डेब्यू मैच में छा गए शिवम मावी

अगर टीम इंडिया की गेंदबाजी बात करें तो इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन दिए और चार बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ